नींबू विटामिन, बी, सी, फास्फोरस का अच्छा स्रोत माना जाता है. वहीं पानी में नींबू को उबालकर इसका सेवन करने से इसका पोषण और भी बढ़ जाता है. ये आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है.
नींबू का ये पेय आपको देगा इंस्टेंट एनर्जी
शोध बताते हैं कि नींबू हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है. वजन कम करने के लिए नींबू के पानी को पीने की सलाह दी जाती है. आप पानी में नींबू को उबालकर इसका सेवन करेंगे तो इसका स्वास्थ्य लाभ और बढ़ जाएगा.
कैसे बनाएं ये पेय
आपको करना कुछ खास नहीं है बस तीन से चार कप पानी में 6-7 टुकड़े नींबू के डालकर उसको उबाल लें. इस पानी को उबालने के बाद इसमें नींबू के रस को भी निचोड़ दें. बाद में इसे ठंडा करके फ्रिज में रख दें. फिर रोज़ाना एक कप इस पानी में शहद डालकर उसको गर्म कर सेवन करें.
ये होते हैं फायदे
सर्दी जुकाम रहेगा दूर
इस पेय के सेवन से आपको सर्दी जुकाम में राहत मिलेगी. इस पेय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सर्दी जुकाम को दूर करने में मदद करते हैं.
मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
नींबू विटामिन बी, सी, फास्फोरस का अच्छा स्रोत माना जाता है. वहीं पानी में नींबू को उबालकर इसका सेवन करने से इसका पोषण और भी बढ़ जाता है. ये आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है.
वजन कम करने में करता है मदद
नींबू में मौजूद फाइबर आपको वजन कम करने की ख्वाहिश को पूरा करने में भी मदद करता है. फाइबर आपको बार-बार भूख नहीं लगने देता है जिसकी वजह से आपका वजन संतुलित बना रहता है.
त्वचा रहेगी खिली-खिली
इस पेय में मौजूद पोटेशियम और विटामिन सी रक्त कोशिकाओं को साफ करता है. साथ ही नई रक्त कोशिकाएं भी बनाता है. जिसकी वजह से आपकी त्वजा और चेहरे पर निखार आता है.
NDTV Doctor Hindi से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन और Twitter पर फॉलो करें... साथ ही पाएं सेहत से जुड़ी नई शोध और रिसर्च की खबरें, तंदुरुस्ती से जुड़े फीचर्स, यौन जीवन से जुड़ी समस्याओं के हल, चाइल्ड डेवलपमेंट, मेन्स हेल्थ, वुमन्स हेल्थ, डायबिटीज और हेल्दी लिविंग अपडेट्स.
ताज़ातरीन ख़बरें
बच्चों में सबसे ज्यादा निकट दृष्टि दोष या मायोपिया का बढ़ रहा है खतरा, जानें क्या है कारण
मैटरनिटी और गर्भवती महिलाओं को कोविड की दूसरी लहर ने पहली की तुलना किया ज्यादा प्रभावित
Reason For Hiccups: हिचकी क्यों आती है, क्या है इसके पीछे का कारण? जानें इसके बारे में सबकुछ
क्या वाकई मरने के बाद भी बढ़ते हैं इंसान के नाखून और बाल, ये सच है या महज एक मिथ?











