Home »  ख़बरें  »  शोधकर्ताओं को जंतु की एक नई प्रजाति में मिला दुनिया का सबसे पुराना स्पर्म

शोधकर्ताओं को जंतु की एक नई प्रजाति में मिला दुनिया का सबसे पुराना स्पर्म

वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने म्यामां में पेड़ की राल में लगभग 10 करोड़ साल पहले फंसे एक कड़े आवरण वाले जंतु के अंदर दुनिया के सबसे पुराने स्पर्म की खोज की है.

Advertisement
कड़े आवरण वाले जंतु के अंदर दुनिया का सबसे पुराने स्पर्म मिला

वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने म्यामां में पेड़ की राल में लगभग 10 करोड़ साल पहले फंसे एक कड़े आवरण वाले जंतु के अंदर दुनिया के सबसे पुराने स्पर्म की खोज की है.‘चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस' के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने कड़े आवरण वाले छोटे जंतु की एक नई प्रजाति में स्पर्म खोजा है, जिसका नाम उन्होंने ‘म्यांमारसीप्राइस हुई' रखा है.उन्होंने अनुमान लगाया है कि लगभग 10 करोड़ साल पहले पेड़ की राल में घुसने से ठीक पहले इस जंतु ने सहवास किया होगा.

शोधकर्ताओं ने कहा कि जीवाश्म स्पर्म असाधारण रूप से दुर्लभ हैं, इससे पहले 1.7 करोड़ पुराना स्पर्म मिला था. ‘म्यांमारसीप्राइस हुई' एक ओस्ट्रैकोड है, एक प्रकार का क्रस्टेशियन (कड़े आवरण वाला छोटा जंतु), जो 50 करोड़ वर्ष पूर्व अस्तित्व में थे. यह अध्ययन ‘रॉयल सोसाइटी प्रोसीडिंग्स बी' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

खाली पेट पिएं ये शानदार ड्रिंक, Belly Fat गायब होने के साथ घटेगा Body Fat!

Low-Carb Diet Myths: लो कार्ब डाइट के इन 5 मिथ्स पर कभी नहीं करना चाहिए विश्वास

कब्ज, लूज मोशन समेत पेट की कई समस्याओं को दूर करती है ये एक चीज!

DoctorNDTV is the one stop site for all your health needs providing the most credible health information, health news and tips with expert advice on healthy living, diet plans, informative videos etc. You can get the most relevant and accurate info you need about health problems like diabetes, cancer, pregnancy, HIV and AIDS, weight loss and many other lifestyle diseases. We have a panel of over 350 experts who help us develop content by giving their valuable inputs and bringing to us the latest in the world of healthcare.

Advertisement