Dhanteras 2020: इस धनतेरस पर खरीदें तांबे के बर्तन, जानें तांबे के बर्तन में पानी पीने के 5 शानदार स्वास्थ्य लाभ!
Dhanteras 2020 Date: धनतेरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले आता है. कई लोग अभी जानना चाहते हैं कि धनतरेस कब है? (Dhanteras Kab Hai) जब भी दिवाली का त्योहार आता है तो हर कोई कुछ दिन पहले से ही यह सवाल करता है कि धनतेरस 2020 में कब है? (Dhanteras 2020 Kab Hai), तो आपको बता दें इस साल धनतेरस 13 नवंबर (Dhanteras 13 Novenber) को पड़ रहा है.
Story Highlights
Dhanteras 2020 Date And Time: धनतेरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले आता है. धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. कई लोग अभी जानना चाहते हैं कि धनतरेस कब है? (Dhanteras Kab Hai) जब भी दिवाली का त्योहार आता है तो हर कोई कुछ दिन पहले से ही यह सवाल करता है कि धनतेरस 2020 में कब है? (Dhanteras 2020 Kab Hai), तो आपको बता दें इस साल धनतेरस 13 नवंबर (Dhanteras 13 Novenber) को पड़ रहा है. दरअसल धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर की पूजा (Kuber Ki Puja) की जाती है. मान्यता है कि धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने पर अक्षय फल मिलता है. इस दिन कुछ खास चीजों को घर में खरीदकर लाना बहुत ही शुभ होता है. खासतौर पर इस दिन पीतल या चांदी या तांबे के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है.
Winter Diet: सर्दियों में ये 7 सुपरफूड्स हैं कई मर्ज की दवा, डाइट में शामिल कर पाएं गजब के फायदे!
धनतेरस के दिन कई लोग धनतेरस की पूजा विधि (Dhanteras Ki Pooja Vidhi) और समय के बारे में सवाल करते हैं. इसके साथ ही धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? (What To Buy On Dhanteras) इसको लेकर भी कई लोग द्वंद में रहते हैं. मान्यता है कि इस दिन खरीदी जाने वाली चीजें धन समृद्धि को बढ़ाती हैं. यहां हम बता रहे हैं धनतेरस का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shubh Muhurt), पूजा विधि के साथ तांबे के बर्तन खरीने के फायदों के बारे में...
धनतेरस पर क्यों खरीदें तांबे के बर्तन | Why Buy Copper Vessel On Dhanteras
ऐसा माना जाता है कि अगर घर में धनतेरस के दिन तांबे का बर्तन लाते हैं तो धर्म और पुण्य की वृद्धि होती है. इसके साथ ही ज्यादा लाभ और परिवार वालों के रोग खत्म होते हैं. तांबे के बर्तन में पानी पीने के भी कई स्वास्थ्य लाभ माने जाते हैं. इस वजह भी तांबे के बर्तन को खरीदना अच्छा है.
तांबे के बर्तन में पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of Drinking Water In A Copper Utensils
1. कॉपर की कमी होती है पूरी
कॉपर के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद माना जाता है. तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है.
Dhanteras 2020 Date: धनतेरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले आता है.
2. बैक्टीरिया को करता है खत्म
तांबे में ऐसे गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं. तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है. यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म करने में कारगर माना जाता है. जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा कर सकते हैं.
खाली पेट इन 5 चीजों को खाने से होते हैं कई नुकसान, आज ही जान लें फायदे की बात
3. सूजन से लड़ने में मददगार
तांबे के बर्तन में पानी पीने का एक कारण यह भी है कि इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. ऑर्थराइटिस की समस्या से राहत दिलाने में भी तांबे के बर्तन में रखा पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
4. एंटीऑक्सीडेंट् से भरपूर
तांबे में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि कर सकते हैं. शोधों के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है.
5. पेट की समस्याओं के लिए कारगर
तांबे के बर्तन पानी पीने से पेट की कई समस्याओं को नष्ट किया जा सकता है. पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है. प्रतिदिन इसका सेवन करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है.
केवल इम्यूनिटी ही नहीं बढ़ाती, बालों का झड़ना भी रोकती है यह एक चीज, जानें लें इस्तेमाल का तरीका
Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है
धनतेरस 2020 की तिथि और समय | Dhanteras 2020 Date And Time
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार होता है. इस वर्ष कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर दिन गुरुवार को रात 09 बजकर 30 मिनट से हो रहा है, जो 13 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 05 बजकर 59 मिनट तक है.
धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में ही श्रेष्ठ मानी जाती है, ऐसे में प्रदोष काल 13 नवंबर को प्राप्त हो रहा है. 12 नवंबर को रात्रि से ही त्रयोदशी लग रही है. प्रदोष काल सूर्यास्त से बाद और रात्रि से पहले का समय काल होता है. ऐसे में धनतेरस की पूजा 13 नवंबर को करना ही उत्तम माना गया है.
डायबिटीज, बालों की ग्रोथ और वजन घटाने के लिए जबरदस्त हैं कद्दू के बीज, जानें 7 स्वास्थ्य लाभ!
धनतेरस पूजा विधि | Dhanteras Puja Vidhi
धनतेरस के दिन शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर, धन्वंतरि भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. पूजा के समय घी का दीपक जलाएं. कुबेर को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं .पूजा करते समय “ॐ ह्रीं कुबेराय नमः” मंत्र का जाप करें.
धनतेरस पूजा का मुहूर्त | Dhanteras Shubh Muhurt
शुक्रवार 13 नवंबर को शाम 05 बजकर 28 मिनट से शाम 05 बजकर 59 मिनट तक धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त है. इस 30 मिनट की अवधि में आपको धनतेरस की पूजा कर लेनी चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह सभी सामग्री धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
डायबिटीज के लिए ये 5 सुपरफूड्स हैं रामबाण उपाय, ब्लड शुगर लेवल को रखते हैं कंट्रोल!
Sitaphal Health Benefits: सर्दियों में क्यों जरूर खाना चाहिए सीताफल? यहां जानें 5 दिलचस्प कारण
DoctorNDTV is the one stop site for all your health needs providing the most credible health information, health news and tips with expert advice on healthy living, diet plans, informative videos etc. You can get the most relevant and accurate info you need about health problems like diabetes, cancer, pregnancy, HIV and AIDS, weight loss and many other lifestyle diseases. We have a panel of over 350 experts who help us develop content by giving their valuable inputs and bringing to us the latest in the world of healthcare.