Home »  लिविंग हेल्दी  »  Back Pain Causes: ये 6 गलतियां बढ़ा देती हैं आपका कमर दर्द, इन उपायों को कर पाएं पीठ दर्द से छुटकारा!

Back Pain Causes: ये 6 गलतियां बढ़ा देती हैं आपका कमर दर्द, इन उपायों को कर पाएं पीठ दर्द से छुटकारा!

Back Pain Causes: पीठ का असहनीय दर्द आपको बिस्तर पकड़ा सकता है. कमर दर्द का इलाज (Treatment Of Back Pain) कराने के लिए आप डॉक्टर तक के चक्कर लगाने लगते हैं, लेकिन क्या कभी आपने कमर दर्द के कारण (Causes Of Back Pain) के बारे में जानने की सोची. अक्सर लोग पीठ दर्द (Back Pain) की शिकायत करते हैं. इसका एक कारण हमारी दिनचर्या भी हो सकती है.

Advertisement
Back Pain Causes: कमर दर्द मुलायम गद्दे पर सोने से भी हो सकता है, यहां पीठ दर्द से छुटकारा पाने के उपाय

Story Highlights

Back Pain Reasons: पीठ का असहनीय दर्द आपको बिस्तर पकड़ा सकता है. कमर दर्द का इलाज (Treatment Of Back Pain) कराने के लिए आप डॉक्टर तक के चक्कर लगाने लगते हैं, लेकिन क्या कभी आपने कमर दर्द के कारण (Causes Of Back Pain) के बारे में जानने की सोची. अक्सर लोग पीठ दर्द (Back Pain) की शिकायत करते हैं. इसका एक कारण हमारी दिनचर्या भी हो सकती है. किसी भी बीमारी को जड़ से ठीक करने के लिए उसके कारणों का पता लगाना काफी जरूरी होता है. कमर दर्द से छुटकारा पाने के उपाय (Ways To Get Rid Of Back Pain) कई हो सकते हैं. बशर्ते इन्हें अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करना होगा. पीठ दर्द या तो उन लोगों को होता है दिनभर काम करते रहते हैं या उन लोगों को जो दिनभर कुर्सी में बैठे रहते हैं. इसके कारणों में सर्जिकल डिलीवरी (Surgical Delivery), गलत तरीके से सोना, उठना-बैठना हो सकता है, लेकिन सिर्फ यहीं नहीं कमर के दर्द के पीछे ऐसे कारण भी हो सकते हैं जिनसे आप आज भी अनजान हो सकते हैं.

पीठ के दर्द के लक्षणों (Symptoms Of Back Pain) में पीछे या कूल्हों के आसपास दर्द, बैठने, खड़े होने या सोने के लिए आरामदायक स्थिति न मिल पाना जैसी समस्‍याएं होती है. कई लोग पीठ दर्द के लिए व्यायाम (Exercise For Back Pain) के बारे में जानना चाहते हैं. अगर आपने अपने रोजमर्रा के कामों में ये कुछ सावधानियां बरतली तो आप पीठ दर्द से राहत पा सकते हैं. 

Ayurvedic Immunity Booster: इन 3 खास चीजों से बनी ये कमाल की ड्रिंक बढ़ाएंगी आपकी इम्यूनिटी, सोने से पहले एक गिलास पिएं!

पीठ दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां | These Mistakes Can Increase Your Back Pain

1. लम्बे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना

अगर आप लम्बे समय तक एक ही पोजीशन में बैठते हैं आपकी कमर में दर्द हो सकता है. यह पीठ में दर्द होने का सबसे बड़ा कारण है. ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटो कंप्यूटर के सामने एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं. जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी अकड़ जाती है और इसमें दर्द होने लगता है.

बेहतर पाचन, कब्ज, गैस और अफरा से तुरंत राहत चाहते हैं? अपनाएं 3 नियम, नहीं होंगी पेट से जुड़ी समस्याएं

Back Pain Causes: ज्यादा देर तक एक ही पॉजिशन में बैठे रहने से हो सकता है कमर दर्द

2. गलत तरीके से बैठना

गलत तरीके से बैठना भी आपको पीठ दर्द का रोगी बना सकता है. कई बार आप घर में टीवी देखते समय या अपने लेपटॉप-फोन चलाते समय अपने शरीर की पोजीशन पर ध्यान नहीं देते हैं और काफी देर तक गलत तरीके से बैठे रहते हैं. यह भी बैक पेन का कारण बन सकता है.

Throat Cancer: क्या है गले का कैंसर, कारण और बचाव के उपाय

3. भारी वजन उठाना

 अक्सर आप पानी से भरी बाल्टी या भारी बैग उठाते हैं उस समय तो आप उठा लेते हैं लेकिन धीरे-धीरे यह आपके कमर दर्द का कारण बन सकता है.  कभी भी एक हाथ से भारी चीजें न उठायें और किसी भी भारी चीज को सही तरीके से उठाएं. 

4. गलत तरीके से व्यायाम करना

कई लोग जिम या घर में ही गलत तरीके से व्यायाम करते हैं जिससे कि पीठ में दर्द होने लगता है. योगा करना आपके स्वास्थ्य के लिए तो बहुत फायदेमंद है लेकिन कई लोग योग करते समय या स्ट्रेचिंग करते समय गलत तरीका अपनाते हैं जिसके कारण भी पीठ में दर्द हो सकता है.

Hair Fall Control: बालों का झड़ना कैसे रोकें? घने और लंबे बालों के बीच रुकावट हैं आपकी ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें

Back Pain Causes: गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से हो सकता है कमर दर्द

5. भारी बैग

चढ़ाई चढ़ते, उतरते या लंबे सफर में भारी बैग को पीठ पर टांगकर चलने से भी आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है. इससे बचने की जरूरत है. भारी बैग आपकी कमर पर दबाव बना सकता है जिससे आपकी नसों में खिंचाव की स्थिति पैदा हो सकती है. 

6. मुलायम गद्दे पर सोना 

बहुत ज्यादा सॉफ्ट गद्दे पर सोने से भी स्पाइन की पोजीशन ख़राब हो जाती है जिससे आपके पीठ में दर्द हो सकता है. कई लोग सुबिधा की वजह से मुलायम गद्दे पर सोना पसंद करते हैं लेकिन ये आपकी पीठ दर्द का भी कारण बन सकता है. ऐसे में ज्यादा सॉफ्ट गद्दे का इस्तेमाल न करें.

Early Signs of Diabetes: क्या हैं डायबिटीज के लक्षण? ये 4 लक्षण हैं तो कराएं ब्लड शुगर लेवल चैक

कमर दर्द से राहत पाने के उपाय | Ways To Get Relief From Back Pain

1. भारी सामान उठाते समय शरीर की पोजीशन सही बनाये रखें. कभी भी कमर से झुककर किसी भारी चीज को न उठायें
2.  हमेशा अपने सोने के लिए ऐसे गद्दे का चुनाव करें जो न ज्यादा मुलायम हो न ही ज्यादा कठोर.
3. कुर्सी या सोफे पर बैठे समय अपनी स्पाइन का पूरा ख्याल रखें और हो सके तो अपने हिप्स के नीचे कुशन रखें जिससे पूरे शरीर का पोजीशन सही बना रहे.

4. कभी भी बैग को सिर्फ एक कंधे पर न टांगें बल्कि बैकपैक की तरह हमेशा ही दोनों कंधो पर टांग कर चले. इससे आपके गर्दन और पीठ पर ज्यादा दवाब नहीं पड़ता है.
5. घर में हो ऑफिस में कोई भी काम करते समय अपने उठने बैठने का तरीका सही रखें. सही पोजीशन में बैठने से या लेटे रहने से आपको कभी भी पीठ में दर्द नहीं होगा.
6. ऐसे योगासन जिनमें बहुत ज्यादा खिंचाव या ट्विस्ट हो उसको हमेशा किसी योगा टीचर की देखरेख में ही करें.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

Skin Care Tips In Monsoon: मानसून में त्वचा की देखभाल के तरीके, एक्सपर्ट से टिप्स

रात में नींद नहीं आती? अच्छी नींद पाने के 4 रामबाण तरीके

Why Is Spinach Healthy: पालक के पत्ते स्वास्थ्य के लिए क्यों हैं जबरदस्त? यहां जानें 5 बड़े कारण!

मसूड़ों में दर्द और खून आने की समस्या के लिए कारगर है यह आयुर्वेदिक उपाय! सोने से पहले करें इस्तेमाल!

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ 6 जबरदस्त फायदे देती है यह आयुर्वेदिक औषधि, जूस बनाकर करें सेवन!

दिनभर लैपटॉप और फोन पर लगे रहते हैं, तो आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए आज से ही खाएं ये 5 चीजें!

DoctorNDTV is the one stop site for all your health needs providing the most credible health information, health news and tips with expert advice on healthy living, diet plans, informative videos etc. You can get the most relevant and accurate info you need about health problems like diabetes, cancer, pregnancy, HIV and AIDS, weight loss and many other lifestyle diseases. We have a panel of over 350 experts who help us develop content by giving their valuable inputs and bringing to us the latest in the world of healthcare.