Home »  ख़बरें  »  देश में कोविड-19 के एक दिन में 55 हजार से अधिक मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 16 लाख के पार

देश में कोविड-19 के एक दिन में 55 हजार से अधिक मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 16 लाख के पार

देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 55,078 मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार को 16 लाख के पार पहुंच गई. इससे महज दो दिन पहले देश में संक्रमण के 15 लाख मामले थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,57,805 हो गई है. 

Advertisement
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,57,805 हो गई है. 

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 55,078 मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या शुक्रवार को 16 लाख के पार पहुंच गई. इससे महज दो दिन पहले देश में संक्रमण के 15 लाख मामले थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,57,805 हो गई है. 

सुबह आठ बजे तक के डेटा के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 16,38,870 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 779 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 35,747 हो गई है. यह लगातार दूसरा दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं. संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. देश में अब भी 5,45,318 लोग संक्रमण की चपेट में हैं. मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.54 प्रतिशत हो गई जबकि इस बीमारी से मृत्यु दर घटकर 2.18 प्रतिशत हो गई है. \

Diet For Immunity: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर इन 5 चीजों को आज से ही करें डाइट में शामिल!

आईसीएमआर के मुताबिक 30 जुलाई तक कुल 1,88,32,970 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 6,42,588 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई. शुक्रवार को हुई 779 लोगों की मौत में से 266 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई. इसके बाद तमिलनाडु में 97, कर्नाटक में 83, आंध्र प्रदेश में 68 और उत्तर प्रदेश में 57 लोगों की मौत हुई. वहीं पश्चिम बंगाल में 46, दिल्ली में 29, गुजरात में 22, जम्मू-कश्मीर में 17, मध्य प्रदेश में 14 और राजस्थान तथा तेलंगाना में 13-13 लोगों की मौत हुई है. 

इस एक चीज का करें सेवन, डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल, अपच की समस्या से भी मिलेगी राहत!

ओडिशा में 10, पंजाब में नौ, झारखंड में पांच, बिहार, हरियाणा, मणिपुर और उत्तराखंड में चार-चार, गोवा और छत्तीसगढ़ में तीन-तीन, असम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल में दो-दो जबकि लद्दाख और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है मणिपुर में पहली बार कोविड-19 से मौत के मामले सामने आए हैं. संक्रमण से अब तक हुई 35,747 मौत में, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,728 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद दिल्ली में 3,936 लोगों की मौत हुई है. 

तमिलनाडु में 3,838, गुजरात में 2,418, कर्नाटक में 2,230, उत्तर प्रदेश में 1,587, पश्चिम बंगाल में 1,536, आंध्र प्रदेश में 1,281 और मध्य प्रदेश में 857 लोगों ने दम तोड़ा है. राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 663 लोगों की, तेलंगाना में 505, हरियाणा में 417, पंजाब में 370, जम्मू-कश्मीर में 365, बिहार में 282, ओडिशा में 169, झारखंड में 103, असम में 94, उत्तराखंड में 76 और केरल में 70 लोगों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ में 51, पुडुचेरी में 48, गोवा में 42, त्रिपुरा में 21, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 14-14, लद्दाख में सात, मेघालय और नगालैंड में पांच-पांच, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और मणिपुर में चार-चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन-तीन, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है. मंत्रालय ने कहा है कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ पुनर्मिलान किया जा रहा है.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

पीले दांतों को सफेद कैसे करें? रसोई में मिलेंगे दांतों का पीलापन दूर करने के नुस्खे

सर्वाइकल की समस्या से राहत पाने के लिए ये 4 योगासन हैं कमाल! हर रोज अभ्यास करने से मिलेगा फायदा

सुबह रनिंग या वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए! इन 4 चीजों का सेवन करने से मिलेगा फायदा?

प्रोटीन से जुड़े इन मिथ्स पर कभी न करें विश्वास, जानें प्रोटीन की कमी के लक्षण और इन्हें दूर करने के उपाय!

वर्कआउट का लाभ लेने के लिए पुश-अप्स को सही तरीके से कैसे करें? जानें इस एक्सरसाइज के फायदे!

DoctorNDTV is the one stop site for all your health needs providing the most credible health information, health news and tips with expert advice on healthy living, diet plans, informative videos etc. You can get the most relevant and accurate info you need about health problems like diabetes, cancer, pregnancy, HIV and AIDS, weight loss and many other lifestyle diseases. We have a panel of over 350 experts who help us develop content by giving their valuable inputs and bringing to us the latest in the world of healthcare.

Advertisement