Home »  ख़बरें  »  कोरोना के नए मामलों में रिकॉर्ड उछाल, 24 घंटे में पहली बार सामने आए 2 लाख से भी ज्यादा COVID-19 केस

कोरोना के नए मामलों में रिकॉर्ड उछाल, 24 घंटे में पहली बार सामने आए 2 लाख से भी ज्यादा COVID-19 केस

Coronavirus Cases In India: गुरुवार को कोरोना संक्रमण के नए केसों ने एक दिन में 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 2,00,739 नए केस दर्ज हुए, जो एक दिन में रिकॉर्ड केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

Advertisement
Coronavirus Cases in India: देशभर में इस वक्त 14,71,877 मरीज़ों का इलाज जारी है.

Story Highlights

India Coronavirus Cases Updates: कोरोनावायरस के मामले रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. देश में COVID-19 का कहर रोजाना बढ़ता जा रहा है, और गुरुवार को कोरोना संक्रमण के नए केसों ने 24 घंटे में 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 2,00,739  नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इन आंकड़ों के साथ ही भारत में अब तक दर्ज हुए कुल कोविड केसों की तादाद 1,40,74,564 हो गई है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,038 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई है.

वैसे, पिछले 11 दिन में देश में नए केसों का आंकड़ा 10वीं बार एक लाख के पार गया है, और यह लगातार नौवां दिन है, जब कोरोनावायरस के एक लाख से ज़्यादा मामले दर्ज हुए हैं. अब से पहले, 14 अप्रैल को 184,372 नए केस, 13 अप्रैल को 161,736, नए कोरोना केस, 12 अप्रैल को 168,912 नए मामले, 11 अप्रैल को 1,52,879 नए केस, 10 अप्रैल को 1,45,384 नए मामले, 9 अप्रैल को 1,31,968 केस, 8 अप्रैल को 1,26,789 मामले और 7 अप्रैल को 1,15,736 कोविड केस दर्ज किए गए थे. 6 अप्रैल को देशभर में 96,982 नए केस दर्ज हुए थे, लेकिन 5 अप्रैल को देश में कोरोनावायरस के रोज़ाना आंकड़े ने पहली बार एक लाख का आंकड़ा दर्ज किया था, और कुल 1,03,558 मामले सामने आए थे.

कोविड-19 के नए केसों में लगातार होते इजाफे के बीच देश में उपचाररत मरीज़ों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है, और एक वक्त पर एक लाख के आसपास पहुंच चुका कुल उपचाररत मरीज़ों की संख्या अब 14 लाख से ज़्यादा है. सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में इस वक्त 14,71,877 मरीज़ों का इलाज जारी है.

इस बीच, भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन अभियान की गति भी खासी है, और भारत ने दुनियाभर में सबसे तेज़ गति से 10 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगाने का रिकॉर्ड कायम करने के कुछ ही दिन बाद गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को पूरे देश में 33,13,848 डोज़ लगाई गईं, जिनके साथ भारत-भर में अब तक कुल 11,44,93,238 कोरोना वैक्सीन डोज़ लगाई जा चुकी हैं.

table.corona {border-top: solid 1px #ccc;border-left: solid 1px #ccc;border-right: solid 1px #ccc;}table.corona th {background-color: #f5f5f5;padding: 5px 10px;border-bottom: solid 1px #ccc;border-right: solid 1px #ccc;text-align: center;}table.corona td {border-bottom: solid 1px #ccc;border-right: solid 1px #ccc;padding: 5px 10px;text-align: center;}table.corona a{ text-decoration: none;}table.corona tr:hover a {text-decoration: none;}table.corona th:nth-child(1), table.corona td:nth-child(1) {width: 20%;text-align: left;}table.corona th:last-child, table.corona td:last-child {}@media only screen and (max-device-width: 480px) and (min-device-width: 320px) {table.corona {display: table;min-width: 280px;max-width: 100%;}table.corona th, table.corona td, table.corona th:nth-child(n+1), table.corona td:nth-child(n+1){display: table-cell;line-height: normal;font-size:15px;}}table.corona {border-top: solid 1px #ccc;border-left: solid 1px #ccc;border-right: solid 1px #ccc;}table.corona {display: table;min-width: 280px;max-width: 100%;}

COVID-19 के एक करोड़ 40 लाख मामले 441 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक-एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... फिर संक्रमण फैलने की गति कुछ धीमी हुई, और वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ता नज़र आ रहा है... भारत में पुष्ट कोविड-19 मामलों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 40 लाख पार कर गया है, और इसमें कुल 441 दिन लगे हैं...
तिथि कुल मामले समय लगा
19 मई 1,01,139 110 दिन
3 जून 2,07,615 15 दिन
13 जून 3,08,993 10 दिन
21 जून 4,10,461 8 दिन
27 जून 5,08,953 6 दिन
2 जुलाई 6,04,641 5 दिन
7 जुलाई 7,19,665 5 दिन
11 जुलाई 8,20,916 4 दिन
14 जुलाई 9,06,752 3 दिन
17 जुलाई 10,03,832 3 दिन
20 जुलाई 11,18,043 3 दिन
23 जुलाई 12,38,635 3 दिन
25 जुलाई 13,36,861 2 दिन
27 जुलाई 14,35,453 2 दिन
29 जुलाई 15,31,669 2 दिन
31 जुलाई 16,38,870 2 दिन
2 अगस्त 17,50,723 2 दिन
3 अगस्त 18,03,695 1 दिन
5 अगस्त 19,08,254 2 दिन
7 अगस्त 20,27,074 2 दिन
9 अगस्त 21,53,010 2 दिन
10 अगस्त 22,15,074 1 दिन
12 अगस्त 23,29,638 2 दिन
14 अगस्त 24,61,190 2 दिन
15 अगस्त 25,26,192 1 दिन
17 अगस्त 26,47,663 2 दिन
18 अगस्त 27,02,742 1 दिन
20 अगस्त 28,36,925 2 दिन
21 अगस्त 29,05,823 1 दिन
23 अगस्त 30,44,940 2 दिन
24 अगस्त 31,06,348 1 दिन
26 अगस्त 32,34,474 2 दिन
27 अगस्त 33,10,234 1 दिन
29 अगस्त 34,63,972 2 दिन
30 अगस्त 35,42,733 1 दिन
31 अगस्त 36,21,245 1 दिन
2 सितंबर 37,69,529 2 दिन
3 सितंबर 38,53,406 1 दिन
4 सितंबर 39,36,747 1 दिन
5 सितंबर 40,23,179 1 दिन
6 सितंबर 41,13,811 1 दिन
7 सितंबर 42,04,613 1 दिन
9 सितंबर 43,70,128 2 दिन
10 सितंबर 44,65,863 1 दिन
11 सितंबर 45,62,414 1 दिन
12 सितंबर 46,59,984 1 दिन
13 सितंबर 47,54,356 1 दिन
14 सितंबर 48,46,427 1 दिन
15 सितंबर 49,30,236 1 दिन
16 सितंबर 50,20,359 1 दिन
17 सितंबर 51,18,253 1 दिन
18 सितंबर 52,14,677 1 दिन
19 सितंबर 53,08,014 1 दिन
20 सितंबर 54,00,619 1 दिन
22 सितंबर 55,62,663 2 दिन
23 सितंबर 56,46,010 1 दिन
24 सितंबर 57,32,518 1 दिन
25 सितंबर 58,18,570 1 दिन
27 सितंबर 59,92,532 2 दिन
28 सितंबर 60,74,702 1 दिन
29 सितंबर 61,45,291 1 दिन
30 सितंबर 62,25,763 1 दिन
1 अक्टूबर 63,12,584 1 दिन
3 अक्टूबर 64,73,544 2 दिन
4 अक्टूबर 65,49,373 1 दिन
5 अक्टूबर 66,23,815 1 दिन
7 अक्टूबर 67,57,131 2 दिन
8 अक्टूबर 68,35,655 1 दिन
9 अक्टूबर 69,06,151 1 दिन
11 अक्टूबर 70,53,806 2 दिन
12 अक्टूबर 71,20,538 1 दिन
14 अक्टूबर 72,39,389 2 दिन
15 अक्टूबर 73,07,097 1 दिन
17 अक्टूबर 74,32,680 2 दिन
19 अक्टूबर 75,50,273 2 दिन
21 अक्टूबर 76,51,107 2 दिन
22 अक्टूबर 77,06,946 1 दिन
24 अक्टूबर 78,14,682 2 दिन
26 अक्टूबर 79,09,959 2 दिन
29 अक्टूबर 80,40,203 3 दिन
31 अक्टूबर 81,37,119 2 दिन
2 नवंबर 82,29,313 2 दिन
4 नवंबर 83,13,876 2 दिन
6 नवंबर 84,11,724 2 दिन
8 नवंबर 85,07,754 2 दिन
11 नवंबर 86,36,011 3 दिन
13 नवंबर 87,28,795 2 दिन
15 नवंबर 88,14,579 2 दिन
18 नवंबर 89,12,907 3 दिन
20 नवंबर 90,04,365 2 दिन
23 नवंबर 91,39,865 3 दिन
25 नवंबर 92,22,216 2 दिन
27 नवंबर 93,09,787 2 दिन
30 नवंबर 94,31,691 3 दिन
3 दिसंबर 95,34,964 3 दिन
5 दिसंबर 96,08,211 2 दिन
8 दिसंबर 97,03,770 3 दिन
12 दिसंबर 98,26,775 4 दिन
15 दिसंबर 99,06,165 3 दिन
19 दिसंबर 1,00,04,599 4 दिन
24 दिसंबर 1,01,23,778 5 दिन
28 दिसंबर 1,02,07,871 4 दिन
2 जनवरी 1,03,05,788 5 दिन
8 जनवरी 1,04,13,417 6 दिन
14 जनवरी 1,05,12,093 6 दिन
21 जनवरी 1,06,10,883 7 दिन
28 जनवरी 1,07,01,193 7 दिन
5 फरवरी 1,08,02,591 8 दिन
14 फरवरी 1,09,04,940 9 दिन
22 फरवरी 1,10,05,850 8 दिन
1 मार्च 1,11,12,241 7 दिन
7 मार्च 1,12,10,799 6 दिन
12 मार्च 1,13,08,846 5 दिन
16 मार्च 1,14,09,831 4 दिन
19 मार्च 1,15,14,331 3 दिन
22 मार्च 1,16,46,081 3 दिन
24 मार्च 1,17,34,058 2 दिन
26 मार्च 1,18,46,652 2 दिन
27 मार्च 1,19,08,910 1 दिन
29 मार्च 1,20,39,644 2 दिन
31 मार्च 1,21,49,335 2 दिन
1 अप्रैल 1,22,21,665 1 दिन
2 अप्रैल 1,23,03,131 1 दिन
4 अप्रैल 1,24,85,509 2 दिन
5 अप्रैल 1,25,89,067 1 दिन
6 अप्रैल 1,26,86,049 1 दिन
7 अप्रैल 1,28,01,785 1 दिन
8 अप्रैल 1,29,28,574 1 दिन
9 अप्रैल 1,30,60,542 1 दिन
10 अप्रैल 1,32,05,926 1 दिन
11 अप्रैल 1,33,58,805 1 दिन
12 अप्रैल 1,35,27,717 1 दिन
13 अप्रैल 1,36,89,453 1 दिन
14 अप्रैल 1,38,73,825 1 दिन
15 अप्रैल 1,40,74,564 1 दिन

DoctorNDTV is the one stop site for all your health needs providing the most credible health information, health news and tips with expert advice on healthy living, diet plans, informative videos etc. You can get the most relevant and accurate info you need about health problems like diabetes, cancer, pregnancy, HIV and AIDS, weight loss and many other lifestyle diseases. We have a panel of over 350 experts who help us develop content by giving their valuable inputs and bringing to us the latest in the world of healthcare.

Advertisement